भोपाल 02अक्टूबर/उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विजयादशमी के पावन पर्व पर राजधानी नेहरु नगर भोपाल स्थित पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परंपरागत विधि से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा है, जो न केवल शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा भी देता है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
संतोष मिश्रा/बीके इंजी नरेश बाथम

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव