भोपाल 9फरवरी/ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के सगरा में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र व कस्बे में ही मरीजों का उपचार की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने रीवा के सगरा में 1 करोड़ 84 लाख रूपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त स्टाफ रहे इसके लिए तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में निजी पूजी निवेश से कई वर्ष पूर्व सीटी स्कैन, एमआरआई जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में शीघ्र ही मेडिकल हब बनेगा और लोगों को इलाज के लिये बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अंकुश मिश्रा/शिवप्रसन्न शुक्ला/बीके इंजी नरेश बाथम

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव