श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सतना जिले के ग्राम चोरमारी, पहुँच कर श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम चोर मारी मे आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास परम पूज्य 1008 बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज (युवराज स्वामी जी) के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रमण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संतों के पावन सान्निध्य में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं धर्ममय परंपराओं से जुड़कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप
'साहब, घर में चूल्हा जलना मुश्किल है': वेतन के लिए तरस रहे ग्वालियर के स्वास्थ्य कर्मी