मजबूत प्रचार के बावजूद नहीं चला ‘आखिरी सवाल’ का जादू
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म ‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को रिझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। रिलीज के तीसरे दिन, यानी रविवार को फिल्म ने किसी तरह 80 लाख रुपये का कारोबार किया था, लेकिन वर्किंग डे शुरू होते ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को, यानी अपने प्रदर्शन के चौथे दिन यह फिल्म महज 21 लाख रुपये की कमाई पर सिमट कर रह गई।
खराब रिव्यू और कमजोर माउथ पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 2.16 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है। सिनेमाघरों में दर्शकों की बेहद कम संख्या को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है।

खजुराहो में 46.8°C तापमान, मध्य प्रदेश में गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें
भोपाल 19मई/समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य: जल संसाधन मंत्री सिलावट
भोपाल समेत MP में मेडिकल स्टोर हड़ताल, दवा खरीदने से पहले जान लें अपडेट
भोपाल 19मई/मंत्री सुश्री भूरिया की अध्यक्षता में गठित मंत्रि-परिषद समिति की बैठक
लेखपाल भर्ती और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की समीक्षा