मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक, सिने पत्रकार और दिल्ली दूरदर्शन के पूर्व निदेशक शरद दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है।                                                 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पत्रकार दत्त के निधन से फिल्म जगत के साथ ही पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 अशोक मनवानी