भोपाल 26जनवरी/77वें गणतंत्र दिवस पर मानव अधिकार आयोग द्वारा गरिमामय ध्वजारोहण
मानव अधिकारों सहित समावेशी एवं जीवंत है हमारा संविधान: डॉ.अवधेश प्रताप सिंह
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष (कार्यवाहक) डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा पर्यावास भवन परिसर, भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर आयोग कार्यालय सहित पर्यावास भवन परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी, अधिकारी, समस्त कर्मचारीगण एवं शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विधि संकाय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अवधेश प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए अपना प्रेरणादायी संबोधन दिया। डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अंगीकृत हुआ, जिससे हमारा देश संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत पूर्ण गणतंत्र बना। यह दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में मूल अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी सम्मिलित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 10 दिसम्बर 1948 को घोषित मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के अनुरूप, हमारे संविधान में भी मानव अधिकारों को सशक्त रूप से समाहित किया गया है, जो इसे समावेशी, जीवंत और जनकल्याणकारी बनाता है।
संविधान सभा में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक भूमिका,डॉ. सिंह ने गर्व के साथ उल्लेख किया कि संविधान सभा में मध्यप्रदेश की 19 महान विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर, डॉ. हरि सिंह गौर, एच. वी. कामथ जैसी महान हस्तियों के योगदान से प्रदेशवासियों को विशेष गौरव की अनुभूति होती है।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए प्रदेश एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस),रजिस्ट्रार (लॉ) श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव (उच्च न्यायिक सेवा),उप सचिव श्री डी.एस. परमार (उच्च न्यायिक सेवा)सहित आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने एक बार पुनः समस्त प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
के.के. जोशी/बीके इंजी. नरेश बाथम

India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'