भोपाल 20जुलाई/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में किया मीडिया को संबोधित

विदेश दौरों के अनुभव एवं राज्य हित में संभावनाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जुलाई 2025 को दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से हाल ही में संपन्न दुबई और स्पेन दौरे के संबंध में मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य कर रहा हूं, जिनकी दृढ़ और प्रभावशाली विदेश नीति के कारण आज भारत की साख वैश्विक मंच पर निरंतर बढ़ रही है। दुनिया भर में भारत के प्रति विश्वास और संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि उनके इन दौरों का प्रमुख उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि दुबई और स्पेन की 7 दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य की औद्योगिक क्षमता, पर्यटन क्षेत्र की विशेषताओं एवं निवेश अनुकूल वातावरण को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इससे पहले जापान, जर्मनी और इंग्लैंड की यात्राएं भी इसी उद्देश्य से की गई थीं, जिनका सकारात्मक प्रभाव प्रदेश में निवेश की दृष्टि से परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा "हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश में हर क्षेत्र में व्यापार का विस्तार हो, औद्योगिक गतिविधियों को गति मिले और प्रदेश के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न हों।"
उन्होंने बताया कि इन दौरों के दौरान कई औद्योगिक समूहों, निवेशकों, प्रवासी भारतीयों और नीति-निर्माताओं से मुलाकात हुई, जिन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश की गहरी रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि इन संवादों से निकट भविष्य में बड़े निवेश प्रस्ताव मूर्त रूप ले सकेंगे। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि "हमारा यह वैश्विक संवाद मध्य प्रदेश की नई पहचान बना रहा है। आने वाले समय में राज्य देश की आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएगा। संवाद का सार वैश्विक मंच पर मध्य प्रदेश की पहचान सशक्त करने का प्रयास दुबई, स्पेन, जापान, जर्मनी, इंग्लैंड में निवेशकों से संवाद रोजगार और व्यापार वृद्धि की दिशा में ठोस प्रयास,युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने की रणनीति।