ब्रह्माकुमारी-भोपाल 9अगस्त/नशा मुक्त भारत अभियान शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र रातीबड़ भोपाल
ब्रह्माकुमारी संस्थान, राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी, भोपाल के ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने रातीबड़ स्थित शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया। दांतों से एक साथ चार ट्रक, पानी का जहाज़, छोटी ट्रेन भोपाल गांधीनगर, ब्रह्माकुमारीज की ट्रेन,रेल का इंजन खींचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड,आइकन अवार्ड धारी ब्रह्माकुमार आशीष भाई 2013,14 से प्रोग्राम कर रहे हैं।
अपने प्रेरक उद्बोधन में आशीष भाई ने कहा कि संसार का सबसे सरल कार्य है नशे को छोड़ना। यदि हम अच्छाई का नशा करें, तो बुराई का नशा स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा केवल पदार्थ का सेवन ही नहीं, बल्कि एक आदत है, जिसे बदलने के लिए हमें दूसरों के गुणों को देखना और अपनाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब आदि के सेवन से शुरुआत में थोड़े समय के लिए सुख का अनुभव होता है, परंतु धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ानी पड़ती है और अंततः यह इंसान का जीवन नष्ट कर देता है। "पहले इंसान शराब पीता है, फिर शराब इंसान को पी जाती है," यह कहते हुए उन्होंने नशे से छुटकारा पाने के देसी नुस्खे भी साझा किए और मनोबल बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ममता बहन जी ने राजयोग का महत्व बताया और सभी को दिव्य गुणों की अनुभूति कराई। बी.के. गंगा बहन जी ने सभी को राखी बांधी और रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया।
शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
भोपाल 30अप्रैल/किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव