शराब के नशे में शख्स ने काट लिया पुलिस अफसर का दाहिना कान
तिरुवनंतपुरम| केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक पुलिस सब इंस्पेक्टर द्वारा नशे में धुत एक व्यक्ति को शुक्रवार तड़के पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया, इस दौरान व्यक्ति ने गुस्से में एक पुलिसकर्मी का दाहिना कान काट लिया। शुक्रवार को कासरगोड में दोपहिया वाहन दुर्घटना में शामिल नशे में धुत स्टेनी रॉड्रिक्स ने दुर्घटना स्थल पर हंगामा कर दिया, जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया। यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रोड्रिक्स को पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाने का फैसला किया।
थाने ले जाते समय उसने गुस्से में सब इंस्पेक्टर विष्णुनाथ का दाहिना कान काट लिया। जिसके बाद विष्णुनाथ को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और प्रारंभिक प्राथमिक उपचार के बाद एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रॉड्रिक्स पर शराब पीकर उपद्रव करने के कुछ मामले दर्ज हैं, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा