फरवरी 16,विकास यात्रा का 12वाँ दिन संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा की श्रृंखला में विकास यात्राओं का गाँवों में हो रहा आत्मीय अभिनंदन प्रदेशवासियों को प्रतिदिन मिल रही करोड़ों रूपये की सौगातें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश में 5 फरवरी से निरंतर प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगातें मिल रही हैं। मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में गाँव-गाँव विकास यात्राएँ निकाली जा रही हैं। इन विकास यात्राओं में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। यात्राओं का गाँवों में पुष्प-वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन भी किया जा रहा है।

विकास यात्राओं में अब तक 3363 करोड़ 73 लाख रूपये के 17 हजार 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 2098 करोड़ 80 लाख रूपये के 22 हजार 281 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये जा रहे हैं। विकास यात्राओं में अब तक शासन की योजनाओं से वंचित रहे व्यक्तियों की पात्रता का परीक्षण भी किया जा रहा है। पात्रता परीक्षण में पात्र पाये जाने वाले हितग्राहियों को हितलाभ संबंधी स्वीकृति-पत्र प्रदान किये जा रहे हैं।

विकास यात्राओं में अधिकतम पात्र लोगों को हितलाभ प्रदान करने के लिये विभिन्न नवाचार जिलों द्वारा किये जा रहे हैं। नवाचारों का यात्रा के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, जिससे जनता लाभान्वित हो सके। इस दौरान विभिन्न शासकीय कार्यालयों के भ्रमण और निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

 अलूने