घास काटते समय हंसिये में करंट आने से किसान की मौत
भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके में खेत में घास काटते समय किसान युवक के हंसिये से बिजली का तार कट गया इस दौरान हंसिये में आये कंरट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा सालम में रहने वाला 26 वर्षीय अजय पुत्र हेमसिंह मेवाड़ा खेती-किसानी करता था। बीते दिन दोपहर के समय वह मवेशियों के लिए खेत से घास काट रहा था। खेत में सिंचाई के लिए लगाये गये पंप के कनेक्शन का तार घास में से होकर गुजरा था। घास काटते समय अजय को यह तार नजर नहीं आया और उसके हंसिये से कंरट का तार भी कट गया। घटना में अजय को करंट का जोरदार झटका लगा और वह मौके पर बेसुध होकर गिर गया। परिवार वाले उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरू कर दी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव