कारम डैम पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा  स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।                         इस अवसर पर NDRF और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल रहे सभी सहभागियों का उन्होंने सम्मान भी किया।              जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगातार तीन दिनों से डैम स्थल पर सक्रिय है,मंत्री सिलावट ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की अनुमति से वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण बाँध स्थल पर ही कर रहे हैं।