धर्म छिपा किया चार साल तक दुष्कर्म
कानपुर । महानगर के कर्नलगंज थानाक्षेत्र निवासी युवती ने रायपुरवा निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी चार साल से उसका शोषण कर रहा है और धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। पीड़िता के मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
कर्नलगंज के एक क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित युवती के अनुसार इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती अमन नाम के युवक से हुई थी। जिसने अपने को धर्म से हिन्दू बताया था। दोस्ती वर्ष 2019 मे हुई थी पहले अपना नाम अमन बताया जब उसने शादी की बात अमन से की तो अमन ने अपना नाम इमरान बताया और बोला कि वह विशेष धर्म से है। जिससे उसके होश उड़ गए। इस बात का पता चलने पर उसने शादी से साफ मना कर दिया। युवती का आरोप है, कि उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है, कि 4 वर्ष से इमरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह 2 माह से गर्भ से है। पीड़िता के अनुसार उसे इमरान पर पूरा विश्वास था पर अब वह उसे गर्भवती करके शादी करने से साफ इंकार कर रहा है। आरोप है, कि उसने गालीगलौज करते हुए भगाया और कहा कि अगर वह नहीं जाएगी तो पेट में पल रहे शिशु को मार डालेगा। इस संबंध में कर्नलगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अमन उर्फ इमरान के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी व उत्तरप्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप