आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है। यहां भारतीय नौसेना के एक टेक्नीशियन ने अपनी ही प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपा दिया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चिंतदा रविंद्र के रूप में हुई है। वह आईएनएस डेगा पर तैनात है। पिछले दो साल से गजुवाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में रह रहा था। रविंद्र की 28 वर्षीय पोलिपल्ली मौनिका से मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। रविंद्र शादीशुदा है। उसकी पत्नी बच्चे पैदा होने के बाद अपने मायके गई थी। मौका देखकर उसने रविवार की दोपहर मौनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया। उसके पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोपी का दावा है कि मौनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे, उसने जब पैसे मांगे तो मौनिका उनके अवैध संबंध के बारे उसकी पत्नी को बताने की धमकी देने लगी। इसी विवाद में रविंद्र ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर मौनिका की जान ले ली। जांच में सामने आया कि रविंद्र ने इस अपराध को छिपाने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वो श्रीनगर के एक स्टोर में धारदार चाकू खरीदने गया था, लेकिन वहां नहीं मिलने पर उसने ऑनलाइन कटर और आरी ऑर्डर किए।
उस हथियार से उसने मौनिका के शव को तीन हिस्सों में काट दिया। कू्ररता की हद पार करते हुए उसने शव का एक हिस्सा फ्रिज के अंदर ठूंस दिया, जबकि दूसरा हिस्सा एक बोरी में भरकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया। सिर और हाथों वाले तीसरे हिस्से को सुनसान इलाके में ले जाकर उसे जला दिया। जुर्म को छिपाने की तमाम कोशिशों के बावजूद रविंद्र का जमीर उसे कचोटने लगा, उसने अपने एक दोस्त को फोन किया और पूरी वारदात के बारे में बताया। दोस्त ने उसे भागने के बजाय पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद रविंद्र गाजुवाका पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मौके से खून से सने हथियार और शव के अवशेष बरामद किए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास