भोपाल 29जनवरी/ओबेदुल्लागंज में जिला कांग्रेस सेवादल रायसेन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
संगठन विस्तार और एकजुटता का आह्वान।
जिला कांग्रेस सेवादल रायसेन द्वारा ओबेदुल्लागंज में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के महामंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अनुशासित कार्यकर्ता निर्माण पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रतापनारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी की रीढ़ है और इसका सशक्त होना पूरे संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव, बूथ और वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार करें, युवाओं को जोड़ें और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने अनुशासन, सेवा और समर्पण को सेवादल की पहचान बताते हुए संगठनात्मक प्रशिक्षण पर भी जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल रायसेन के अध्यक्ष मेघराज सिंह चौहान ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले में सेवादल की गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर सभी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सफलता की कुंजी है और सेवादल को सदैव पार्टी की विचारधारा का वाहक बनकर कार्य करना चाहिए।
प्रदेश संगठन मंत्री एवं रायसेन जिले के प्रभारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में संगठनात्मक समन्वय, निरंतर संवाद और सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिले में सेवादल की भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए नियमित बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। बैठक में रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, उदयपुरा के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, कांग्रेस सेवादल भोपाल संभाग प्रभारी मोइनुद्दीन सिद्दीकी, भोपाल जिला सेवादल अध्यक्ष निहाल अहमद सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्रीमती नम्रता गौर, सालीग्राम पाटीदार, जसपाल यादव, जितेंद्र मिश्रा, तूफ़ान सिंह राजपूत, कमाता पाल, राजीव पालीवाल, सुभाष पटेल, आशीष गौर, युद्धबीर पटेल, इमरत दरवार, श्रीमती पवित्र कौर, जनपद सदस्य अरूणा शर्मा, महेश जैन, ब्रजेश चौकसे सहित सेवादल परिवार के अनेक साथी बैठक में शामिल हुए।बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव