इमरान खान के साथी ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा.....
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के फलस्तीन लिखे बैग की चर्चा इजरायल से पाकिस्तान तक है। अब इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने भी प्रियंका गांधी की फोटो को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और उनकी जमकर तारीफ भी की। फोटो में प्रियंका गांधी के कंधे पर फलस्तीन के समर्थन वाला बैग है। बैग में तरबूज समेत अन्य प्रतीक बने हैं। इन प्रतीकों को फलस्तीन की संस्कृति में अहम माना जाता है।
पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा कि जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी खूब धाक जमाई है। यह शर्मनाक है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।
प्रियंका गांधी की यह वायरल तस्वीर सोमवार की है, जब वे संसद पहुंची थीं। पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं। फलस्तीन के राजदूत से प्रियंका ने मुलाकात भी की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा फलस्तीनियों के संघर्ष में अपने समर्थन की बात कह चुकी हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पहले यहां से उनके भाई राहुल गांधी सांसद थे। मगर उन्होंने रायबरेली सीट को बरकरार रखा और वायनाड सीट खाली कर दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया। पहली बार चुनाव जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंचीं हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बैग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद संबित पात्रा का कहना है कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टिकरण का बैग ढो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की हार की वजह भी यही तुष्टिकरण है।

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत