ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी का तीन दिवसीय भोपाल प्रवास, ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी ने किया विश्व सेवार्थ लोकार्पण,आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा ब्लेसिंग हाउस।                                                                                                                                            प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिवस आज सहस्त्रबाहु नगर होशंगाबाद रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस का भव्य उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी के कर  कमलों द्वारा किया गया |                                                                    उद्घाटन के अवसर पर राजयोगिनी संतोष दीदी ने कहा कि ईश्वरीय दुवाओं के आधार पर मनुष्य का जीवन बदल जाता है | मनुष्यों को जीवन मे मूल्यों को धारण करने में मदद मिलती है |  एवं मनुष्य का जीवन सुखी एवं खुशहाल होता जाता है |

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की निदेशिका राजयोगिनी अवधेश दीदी ने कहा कि ब्लेसिंग हाउस मनुष्यों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाने का स्थान बनेगा | इस अवसर पर भोपाल ज़ोन की वरिष्ठ  बहने मुख्य रूप से उपस्थित थीं | 

ब्लेसिंग हाउस के उद्घाटन के अवसर पर भोपाल जोन की 200 से अधिक ब्रह्माकुमारीज बहनें उपस्थित थी साथ ही मध्यप्रदेश के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्रों के सैकड़ों भाई बहने भी उपस्थित थे | 
माउंट आबू से विशेष रूप से वरिष्ठ ब्रह्माकुमार भाई बहनें उद्घाटन समारोह में पहुचे |

दुवाओं के प्रभाव से बदलेगा जीवन : - सेवाकेंद्र प्रभारी बी के डॉ रीना बहन ने कहा कि जब दवा काम न करे तो दुआ काम में आती है | दुआएं जीवन मे आगे बढ़ने का आधार है | सच्चे दिल से की गई दुआ कबूल जरूर होती है | जीवन के हर मोड पर दुआओं का महत्व है | किसी कार्य में सफलता की आवश्यकता होती है, हर जगह व्यक्ति को दुआओं की आवश्यकता होती है | दुवाओं की इसी शक्ति से जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए ब्लेसिंग हाउस का निर्माण किया गया | ब्लेसिंग हाउस मे इसी लक्ष्य को लेकर कार्य किया जाएगा | 

आधुनिकता तकनीक का होगा प्रयोग – ईश्वरीय सेवाओं को तीव्र गति से एवं गुणवत्ता के साथ जन जन तक पहुचने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस सभी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है | इसके हर फ्लोर पर वाई फ़ाई की सुविधा है | 24 घंटे फास्ट इंटरनेट , हर फ्लोर मे सी सी टी वी कैमरा, अत्याधुनिक लाइट एवं साउन्ड की सुविधा है | 

एक नज़र ब्लेसिंग हाउस पर

1. मेडिटेशन रूम
2. ज्ञान मोती हाल
3  गुण मोती हाल
4. कॉउंसलिंग रूम
5. डिवाइन वाइब्रेशन
6. दिव्यअलौकिक परिवार

ब्लेसिंग हाउस द्वारा किए जाने वाले आगामी सेवा प्रोजेक्ट टॉपिक

1. पीस ऑफ माइंड
2. पॉजिटिव थिंकिंग
3. कंसंट्रेशन
4. ड्रग डि एडिक्शन
5. टेंशन फ्री लाइफ
6. सेल्फ कॉन्फिडेंस

समाज के निम्न 19 वर्गों के लिए होंगी ब्लेसिंग हाउस से सेवाएं :

1.    प्रशासकों सेवा प्रभाग 
2.    कला और संस्कृति प्रभाग
3.    व्यापार और उद्योग प्रभाग
4.    एजुकेशन प्रभाग 
5.    आईटी प्रभाग
6.    ज्यूरिस्ट प्रभाग
7.    मीडिया प्रभाग 
8.    मेडिकल प्रभाग 
9.    राजनेता सेवा प्रभाग
10.धार्मिक प्रभाग 
11.ग्रामीण विकास प्रभाग
12.वैज्ञानिक और इंजीनियर प्रभाग
13. सुरक्षा सेवाएँ प्रभाग 
14. नौवहन, विमानन और पर्यटन सेवा प्रभाग 
15. समाज सेवा प्रभाग
16. स्पार्क प्रभाग
17. स्पोर्ट्स प्रभाग
18. यातायात प्रभाग 
19. महिला प्रभाग 
20. यूथ प्रभाग

ये समाज सेवाएं भी होंगी :

1.    नारी सशक्तिकरण अभियान 
2.    जल संरक्षण अभियान 
3.    युवा जागृति अभियान 
4.    वृक्षारोपण अभियान 
5.    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान                                                                                                              
 ईश्वरीय सेवार्थ(बी. के. डॉ. रीना)