भोपाल 24सितम्बर/इंदौर बायपास पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण हो जनता को मिले जाम से मुक्ति मंत्री सिलावट
24 सितंबर मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने ली "NHAI"के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक,मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इंदौर बायपास पर निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया और कनाडिया (एमआर 10) फ्लाईओवर का कार्य तय समय-सीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए।
मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर महानगर का ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में फ्लाईओवर और रोड सुधार कार्यों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि रोड चौड़ीकरण, सर्विस रोड की दुरुस्ती, डामरीकरण और बंद पड़ी लाइटों को चालू करने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए ताकि नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिले और आवागमन सुचारू बना रहे।
तय समय-सीमा में होंगे बड़े काम:बैठक में एनएचएआई, एमपीआरडीसी और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि 15 जनवरी 2026 तक अर्जुन बरोदा फ्लाईओवर पूर्ण होकर जनता के लिए प्रारंभ होगा। 30 जनवरी 2026 तक झलारिया फ्लाईओवर तैयार हो जाएगा। 31 मार्च 2026 तक कनाडिया (एमआर 10) फ्लाईओवर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दीपावली से पहले फ्लाईओवर दोनों ओर की सर्विस रोड की मरम्मत व डामरीकरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। आगामी 10 दिनों में पूरे मार्ग पर लाइटें स्थापित कर दी जाएंगी।
यातायात व्यवस्था रहे निर्बाध: मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान यातायात बाधित न हो। इसके लिए एनएचएआई को स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
विकास कार्य जनता के लिए – सिलावट मंत्री सिलावट ने कहा “जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी विभाग मिलकर लक्षित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। विकास कार्य तभी सार्थक होंगे जब उनका लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे।”
बैठक में एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर एस.के. सिंह, एमपीआरडीसी के चीफ इंजीनियर राकेश जैन, प्रमुख अभियंता जल संसाधन विनोद कुमार देवड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा