फरवरी 25, संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा की श्रृंखला में विकास यात्रा के 21वें दिन आयुष मंत्री कावरे कुकड़ा, नगरवाड़ा,चांगोटोला, बटुवा एवं मोहगांव में विकास यात्रा में शामिल हुए। गांव में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा, जिसे शासन की किसी न किसी योजना का लाभ नहीं मिला होगा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर शासन की 38 प्रकार की योजनाओं में पात्रता रखने के बाद भी लाभ से वंचित लोगों के आवेदन पत्र भरवा कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया है। आम जन भी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक बने।                                                                                                          विकास यात्रा के दौरान भी हम जनता को प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों को बताने आये है। हमारी सरकार ने विकास कार्यों से गावों का कायाकल्प कर दिया है तो उसे हम बतायेंगें भी। यह बातें मध्यप्रदेश शासन के आयुष एवं जल संसाधन राज्यमंत्री राम किशोर “नानो” कावरे ने 25 फरवरी को परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकड़ा, नगरवाड़ा, चांगोटोला, बटुवा एवं मोहगांव में विकास यात्रा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।                                                                                                                                 इन ग्रामों में विकास यात्रा के दौरान मंत्री कावरे ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री फूलचंद सहारे, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।                                                            अनिल पटले