जी ने सोनी से 750 करोड़ रुपए मांगे!
नई दिल्ली । जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (जीईईएल) ने सोनी और उसकी भारतीय सहयोगी कंपनियों से 750 करोड़ रुपए टर्मिनेशन फीस की मांग की है। जी ने शेयर बाजारों को बताया कि कलवर मैक्स और बीईपीएल ने विलय को लेकर हुए समझौते (एमसीए) की शर्तों का उल्लंघन किया है। इस वजह से जी ने 23 मई को एक पत्र जारी कर इस समझौते को खत्म कर दिया है और जुर्माने के तौर पर 90 मिलियन डॉलर की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कलवर मैक्स और बीईपीएल ने एमसीएक के तहत अपने दायित्वों का पालन नहीं किया है। इसलिए कंपनी ने एमसीए को खत्म कर दिया है और कलवर मैक्स और बीईपीएल को एमसीए के प्रावधानों के अनुसार 90 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए कहा है। गौरतलब है कि जी ने पहले बताया था कि कलवर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ हुई असफल मीडिया डील के चलते उसे वित्त वर्ष 24 और वित्त वर्ष 23 के दौरान विलय से जुड़ी लागतों के तौर पर 432 करोड़ रुपए का खर्च उठाना पड़ा था।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी