भोपाल 30नवम्बर/भोपाल में खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सम्पन्न भोपाल ने विदिशा को हराकर जीता खिताब
राजधानी भोपाल के महाराणा प्रताप जहांगीराबाद शासकीय स्कूल में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट आज अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 10 महिला टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले में रोमांच अपने शिखर पर था। निर्णायक मैच में भोपाल महिला टीम ने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए विदिशा महिला टीम को लगातार दो सेटों—21/12 और 21/17—से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। दोनों सेटों में खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और तालमेल ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।
टूर्नामेंट के दौरान कई विशिष्ट अतिथि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इनमें भोपाल शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम भार्गव, महाराणा प्रताप क्लब के अध्यक्ष कैलाश तवानी, हिमायतुल्लाह हाशमी, भानु भारद्वाज, पुरुषोत्तम रूपचंदानी, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बघेल, भोपाल शूटिंग बॉल संघ की संरक्षक हिमांशी चौबे और महासचिव रोहित सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रथम महिला विक्रम अवार्ड से सम्मानित हेमलता, रेखा, तबस्सुम, शानू, एवं एकलव्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी सिद्धि छतवानी, छवि, संजना, अदिति, इशिका, वंशिका जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि महिला सशक्तिकरण और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुआ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
नए नियम लागू, गंदगी फैलाने वालों के लिए कड़ी सजा
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही