मंत्री पटेल ने अपने खेत बारंगा में बनाया खाद, किसान, गोबर और गौ-मूत्र से बनाएँ खाद

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से गौ-मूत्र और गोबर से खाद बना कर खेतों में उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिये हम सभी को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभानी होगी।

मंत्री पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती हम सभी के लिये लाभदायक है। उन्होंने बारंगा में अपने खेत पर गोबर और गौ-मूत्र से खाद भी बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। मंत्री पटेल ने भी अपने खेत में प्राकृतिक खेती प्रारंभ की है। वे गोबर, गौ-मूत्र, मिट्टी, बेसन, वनस्पति और गुण से जीवामृत बना रहे हैं। मंत्री पटेल ने बताया कि इसे बनाने में लागत भी कम आती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया में प्राकृतिक उत्पाद की मांग बढ़ी है।

 अलूने