वकील हड़ताल पर, नहीं होगी सुनवाई
गाजियाबाद। 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकीलो पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने 4 नवंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया है। 4 नवंबर को गाजियाबाद के वकील हड़ताल पर रहेंगे और आगे आंदोलन को चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी। यही नहीं, दिल्ली के वकील भी हड़ताल पर रहेंगे। गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को यूपी बार काउंसिल ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पूरे यूपी में वकील हड़ताल पर रहेंगे। यही नहीं, दिल्ली के वकील भी हड़ताल पर रहेंगे। यूपी के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन की तैयारी है। न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकील अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी सोमवार को न्यायिक कार्य न करने की घोषणा की है। ऐसे में हाईकोर्ट में भी वकील कामकाज नहीं करेंगे। साथ ही अन्य जिलों में भी वकीलों ने बैठक कर हड़ताल पर रहने और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। ऐसे में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यूपी बार काउंसिल ने कहा- गाजियाबाद जिला जज के निर्देश पर न्यायालय परिसर में पुलिस ने वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज में कई वकील लहूलुहान हुए थे। यूपी बार काउंसिल ने इस घटना का कड़ा विरोध किया है। साथ ही वकीलों से मारपीट का वीडियो देखकर जिला जज गाजियाबाद की घोर निंदा की है। निर्णय लिया गया कि इस प्रकरण की जांच कर रही काउंसिल के पांच सदस्यों की समिति की आख्या आने के बाद उसमें जो भी न्यायिक, प्रशासनिक या पुलिस के अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

तिल्दा-नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई, अवैध शराब मामले में दो गिरफ्तार
दुर्ग में होली से पहले पुलिस सख्त, हुड़दंग और झगड़े में 7 पर कार्रवाई
रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 चोरी के मोबाइल जब्त
रायपुर में बड़ा हादसा: धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत