दो दिनों में आबकारी विभाग की 1,000 कार्रवाई, 7,825 लीटर मदिरा जब्त; 636 आरोपी चिन्हित।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, कब्जे एवं विक्रय के विरुद्ध 6 सितंबर 2026 से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 6 एवं 7 सितंबर को प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी शिकंजा कसा गया।

आबकारी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के शुरुआती दो दिनों में कुल 1,000 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में 7,825 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई तथा 636 आरोपियों की संख्या दर्ज की गई।

एक दिन में बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार 6 सितंबर को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 469, धारा 34(2) के तहत 3 तथा धारा 49-ए के तहत 3 कार्रवाई सहित कुल 475 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 3,096 लीटर मदिरा जब्त की गई और 301 आरोपियों की संख्या दर्ज हुई।

वहीं, 7 सितंबर को अभियान ने और गति पकड़ी। इस दिन धारा 34(1) के तहत 518, धारा 34(2) के तहत 6 तथा धारा 49-ए के तहत 1 कार्रवाई की गई। कुल 525 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 4,729 लीटर मदिरा जब्त की गई तथा 335 आरोपियों की संख्या दर्ज हुई।

सागर जिले में भी प्रभावी कार्रवाई: विशेष अभियान के अंतर्गत सागर जिले में 7 कार्रवाई की गईं। इनमें धारा 34(1) के तहत 5, धारा 34(2) के तहत 1 और धारा 49-ए के तहत 1 प्रकरण शामिल है। जिले में 101 लीटर मदिरा जब्त की गई और 5 आरोपियों की संख्या दर्ज की गई।

मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर आबकारी विभाग की यह कार्रवाई अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के हितों की सुरक्षा की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विशेष अभियान के माध्यम से अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal