मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी,बड़ा हादसा टला
शाजापुर । इंदौर वैष्णो देवी कटरा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे अलग होने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12919 ने शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन को क्रॉस करने के बाद पीरउमरोद रेलवे स्टेशन के नजदीक अचानक मालवा एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। जिसके बाद जैसे तैसे ट्रेन को रोका गया। इस दौरान यात्रियों में एक्सीडेंट का भय फैल गया था। सभी काफी डरे हुए लगे, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है। वहीं बेरछा और मक्सी से रेलवे का दल मौकास्थल पर पहुंच चुका है, जो अलग हुई बोगियां को जोड़ने का काम कर रहा है।
फिलहाल ट्रेन को रोका गया
वहीं भोपाल और रतलाम से भी रेलवे का दल मौका स्थल के लिए निकल पड़ा है। जांच के बाद ही ट्रेन को आगे किया जाएगा। घटना का वीडियो ट्रेन में सवार एक युवक द्वारा बनाया गया है, जिसमें वह पूरी जानकारी वीडियो के माध्यम से दे रहा है। जो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो चुका है, फिलहाल इस मामले में कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। फिलहाल शाजापुर जिले के बेरछा रेलवे स्टेशन पर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोका गया है। रेलवे दल आने के बाद निरीक्षण करने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?