लंदन । आपने किसी ऐसे व्यक्ति का जिक्र सुना है, जो कब्रों और मज़ारों में जाने का शौकीन हो। एक आदमी है, जिसे दुनिया के मशहूर लोगों की कब्र पर जाकर फोटो खिंचाने का शौक है। मार्क डबास नाम के शख्स को अजीबोगरीब शौक है कि वह मशहूर लोगों की कब्रों पर जाकर वहां फोटो खिंचवातें है। वह ऐसा करने के लिए करोड़ों रुपये फूंकने में भी पीछे नहीं हटते हैं। अब तक 700 कब्रिस्तानों में घूम चुके इस शख्स को अलग ही किस्म का जुनून है।
49 साल के मार्क डबास दुनिया की अलग-अलग जगहों पर घूमकर लोगों की मज़ारों पर जाते हैं। वह ऐतिहासिक, राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों की मज़ारों पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं। वे वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ केनेडी और लॉस एंजेलस में मर्लिन मुनरो की भी मज़ार पर जा चुके हैं। वे अब तक 700 कब्रों मजारों पर जा चुके हैं। जिनमें से 100 यूनाइटेड किंगडम में ही मौजूद हैं। खेल, राजनीति, फिल्म और इतिहास से जुडे हुए लोगों की कब्रों पर जाना उन्हें पसंद है और वे अभी इस शौक को नियंत्रित करने के मूड में नहीं हैं। अब तक वो अपने इस शौक पर 1 करोड़ 24 लाख रुपये से भी ज्यादा रकम खर्च कर चुके हैं।
पेशे से नर्स मार्क डबास का कहना है कि वे जब ऐसे लोगों की कब्रें ढूंढने के लिए जाते हैं तो उन्हें कई बार कुछ मज़ेदार देखने और सुनने को मिलता है। जब वे रूज़वेल्ट की मज़ार पर ऑइस्टर बे पर पहुंचे, तो वहा कोई भी नहीं था। मजार एक रेलिंग के पीछे था और गेट भी बंद था। वहां मौजूद लोहे की सीढ़ी पर चढ़ते ही वह गिर पड़ी और वे कब्र में घंटों फंसे रहे। बड़ी मुश्किल से वे बाहर निकल पाए यह ये उनका डरावना अनुभव था।