21अक्टूबर सतना में रीवा और शहडोल संभाग का संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन।

भाजपा और मीडिया के बीच बेहतर संवाद के लिए बनाया गया संभागीय मीडिया सेंटर, कांग्रेस मुद्दा विहीन, भाजपा विकास के दम पर लड़ेगी चुनाव कांग्रेस ने किया मीडियाकर्मियों को अपमानित करने का कार्य राजेंद्र शुक्ला।
सतना 21अक्टूबर/ कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन है, उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई विजन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सुशासन और विकास कार्य के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो विकास की गंगा बहाई है, वह अब वोट में बदल गई। पार्टी अपने कार्यों के दम पर प्रदेश में 150 और विंध्य में 24 से ज्यादा सीटें इस बार जीतेगी। यह बात प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री व रीवा से पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने सतना में भारतीय जनता पार्टी के रीवा और शहडोल संभाग के संभागीय मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। मंत्री शुक्ला और सतना सांसद गणेश सिंह ने विधिवत पूजन कर पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया है।
प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा और मीडियाकर्मियों के बीच बेहतर संवाद हो सके, इसलिए लिए संभागीय मीडिया सेंटर खोला गया है। भाजपा ने हमेशा मीडिया को साथ लेकर काम किया है, जबकि कांग्रेस ने मीडियाकर्मियों को अपमानित करने का काम किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कुछ दिन पहले ही एक सवाल से नाराज होकर मीडियाकर्मी को अपमानित करते हुए चलो-चलो कर भगा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इसी चलो- चलो के चक्कर में 15 महीने में प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पहले चुनाव जाति के आधार पर होते थे, लेकिन अब चुनावों में जाति का बहुत असर नहीं पड़ता क्योंकि अब चुनाव में विकास प्रमुख मुद्दा होता है। भाजपा विकास और सुशासन के आधार पर चुनाव में उतरी है। सतना जिले का भी तीव्र गति से विकास हो रहा है। आने वाले समय में सतना की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के समग्र विकास में सांसद गणेश सिंह का अहम योगदान है।
विजन और मिशन के साथ काम करती है भाजपा: सतना सांसद व सतना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गणेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विजन और मिशन के साथ काम करती है। भाजपा के पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है, वह खुली किताब है। भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसने मीडिया के साथ हमेशा संवाद किया है। कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं, जबकि भाजपा देश में एक आदर्श राजनैतिक माहौल तैयार करने में लगा है और इसमें मीडिया की भूमिका अहम है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रीवा संभाग के भाजपा के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस छल, प्रपंच और झूठ के जरिए प्रदेश की सत्ता पाना चाहती है। कार्यक्रम में सतना के भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास मिश्रा, पूर्व महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी कामता पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, विजय तिवारी, लोकेश त्रिपाठी, बालेन्द्र गौतम, अशोक गुप्त, जिला सह मीडिया प्रभारी सावन जयसवाल उपस्थित रहे।
आशीष अग्रवाल/बीके इंजी नरेश बाथम