भोपाल 31दिसम्बर/सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट ने देश–प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं,
कृषि कल्याण को समर्पित होगा नया वर्ष,नववर्ष प्रदेश के विकास, किसानों की खुशहाली और जनकल्याण का नया अध्याय लिखे यही कामना।
मध्य प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नववर्ष के शुभागमन पर देश एवं प्रदेश की समस्त जनता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, सम्मान और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी ईश्वर से प्रार्थना है।मंत्री सिलावट ने अपने संदेश में कहा कि बीते वर्षों में राज्य सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के नए मानक स्थापित किए हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों से प्रदेश का किसान सशक्त हुआ है और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से देश में जल संसाधन प्रबंधन, सिंचाई परियोजनाओं और किसानों के हित में अनेक दूरदर्शी योजनाएं लागू हुई हैं, जिनका लाभ मध्य प्रदेश को भी मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को किसानों के उत्थान और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए बधाई दी।सिंचाई मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन, अधोसंरचना विकास और कृषि कल्याण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि नया वर्ष विशेष रूप से कृषि और सिंचाई के क्षेत्र को समर्पित होगा, जिससे किसान की आय बढ़े और गांव समृद्ध बनें।
अंत में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं।

Team India का कमाल: 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री, कैसा रहा पुराना प्रदर्शन?
‘कृषि कैबिनेट से आदिवासी किसानों का विकास नहीं’, उमंग सिंघार का हमला
आज जलेगी होलिका या कल होगा दहन? देखें तिथि, भद्रा का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त
चुनावी साल से पहले दलित-आदिवासी समाज को साधने की कवायद
टक्कर के बाद उछलकर दूर जा गिरा युवक, मौके पर मची अफरा-तफरी