डबरा में बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम उखाड़ा, अंदर थे 6 लाख रुपये
अभी तक एटीएम मशीन को काटकर चोर रुपए चुराते थे। लेकिन अब वे पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़कर कर ले गए। शहर के पिछोर तिराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम चोरी की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। एसबीआई शाखा ने पुलिस को सूचित किया है कि चोरी की गई एटीएम मशीन में 6 लाख रुपये थे। अज्ञात चोर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को एटीएम मशीन को उखाड़कर फरार हो गए।
पुलिस प्रशासन के लिए यह घटना एक बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि यह डबरा में एटीएम चोरी की पहली बड़ी घटना नहीं है। हालांकि, पहले जिस घटना का उल्लेख किया जा रहा था, जिसमें 23 लाख रुपये की चोरी का दावा किया गया था, अब उसमें नया तथ्य सामने आया है। 2022 में हुई इस घटना में एटीएम को काटने की कोशिश की गई थी, लेकिन पैसे चोरी नहीं हुए थे। यह जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।
सिटी पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी और एटीएम की बरामदगी के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। वहीं, ग्वालियर एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल