मुंबई। मुंबई पुलिस को 26/11 जैसे हमले का धमकी भरा फोन कॉल मिला था। यह मैसेज कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से आया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और एक संदिग्ध को फौरन गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार इस संदिग्ध को मुंबई से सटे विरार से गिरफ्तार किया गया है. खबर है कि इस शख्स से महाराष्ट्र एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूछताछ कर रही है। दरअसल शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को एक एक व्हॉट्सऐप मैसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि मुंबई में फिर से 26/11 जैसा हमला होने वाला है. इस मैसेज में कुछ संदिग्धों के फोटो और नंबर भी साझा किए गए थे. मैसेज मिलते ही पुलिस बल में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने भी त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए हाई अलर्ट कर दिया। अब खबर है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है. अभी तक संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
मुंबई पुलिस को जो धमकी भरा मैसेज मिला उसमें लिखा था 'बधाई हो मुंबई में हमला होने वाला है। मुंबई में हमले की तैयारी में मैं पाकिस्तान में हूँ। आपके कुछ भारतीय मुंबई उड़ाने में मेरा साथ दे रहे हैं। मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी हो गई है. अब कम ही समय बचा है. कभी भी हमला कर सकते हैं। 26/11 के हमले को याद रखना चाहिए। अगर नहीं तो अब एक बार फिर देख लीजिए। ये सिर्फ धमकी नहीं बल्कि हकीकत में आ रहा हूँ'.