गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला नोएडा के कलेक्शन एजेंट की लाश
गाजियाबाद । गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात एक कलेक्शन एजेंट का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी हत्या होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 25 वर्षीय युवक विशाल तिवारी शाम करीब 4 बजे डासना में कलेक्शन के लिए घर से आए थे, जबकि 6 बजे उन्होंने फोन पर एक घंटे में घर लौटने की बात भी कही थी। जानकारी के अनुसार, विशाल तिवारी का परिवार नोएडा सेक्टर-63 के 25 फुटा रोड स्थित मकान में रहता है। वह एक कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते थे। मृतक के मामा हनुमान तिवारी ने बताया कि विशाल शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर से डासना कलेक्शन के लिए आए थे। करीब 6 बजे उनकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी। उस वक्त विशाल ने एक घंटे में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके भाई ने विशाल को फोन किया। फोन जेल चौकी से पुलिसकर्मी ने उठाया और उन्हें विशाल का एक्सीडेंट होने की जानकारी दी।

तिल्दा-नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई, अवैध शराब मामले में दो गिरफ्तार
दुर्ग में होली से पहले पुलिस सख्त, हुड़दंग और झगड़े में 7 पर कार्रवाई
रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 चोरी के मोबाइल जब्त
रायपुर में बड़ा हादसा: धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत