तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। इंडियन ऑयल (India Oil), एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) के द्वारा दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था। उसके बाद से दाम समान बने हुए हैं।
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?
SMS के जरिए आसानी से आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।
कच्चा तेल का दाम
ओपेक देशों की ओर से कच्चा तेल के उत्पादन में 10 लाख बैरल की कटौती करने के बाद कच्चा तेल के भाव में हल्की तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.17 डॉलर बढ़कर 76.46 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 0.17 डॉलर बढ़कर 71.91 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
रिटर्न के मामले में कमाल, 1 लाख के बना दिए 1 करोड़
मोनालिसा की शादी को ‘लव जिहाद’ बताने पर घिरे डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मिलने लगी धमकियां