किसानों के लिए अहम खबर: 30 जुलाई की कैबिनेट बैठक में धान खरीदी नीति पर बड़ा फैसला संभव
CG Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक 30 जुलाई को होगी। मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक के बाद सीएम का दो दिवसीय दिल्ली दौरा प्रस्तावित है।
बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े फैसले हो सकते हैं। इस अलावा खाद-बीज की कमी पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही धान खरीदी नीति को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी। युवाओं और उद्योग से जुड़े फैसले लिए गए थे।

चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात