लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया ऊईके ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस पावन पर्व पर हम सभी संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें।

सभी नागरिक संविधान के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

 बबीता मिश्रा/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinfo/ mp1news Bhopal