स्वर्णिम उपलब्धियों से सुसज्जित भाजपा मीडिया प्रबंधन का सशक्त अध्याय:सत्येंद्र कुमार जैन
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल का तीन वर्षीय कार्यकाल स्वर्णिम उपलब्धियों से सुसज्जित।
भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष ऊषा अग्रवाल के तीन वर्ष का कार्यकाल भाजपा की स्वर्णिम उपलब्धियों से भरा हुआ है। भाजपा के संघनिष्ठ, संगठन निष्ठ, अखंड प्रचंड पुरुषार्थी, नवाचार करने वाले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अक्टूबर 2025 में अपनी प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा मात्र तीन माह और कुछ दिनों के अल्प काल में कर, भाजपा संगठन को गढ़ने में कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल की संगठन निष्ठा, ज्ञानशीलता, अखंड प्रचंड पुरुषार्थ, उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन, नवाचार, तकनीकी दक्षता, शालीनता, मिलनसारिता आदि अनेक गुणों को जौहरी की भांति हीरे की परख करते हुए पुनः प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस महती उत्तरदायित्व को कुशलतापूर्वक सम्पन्न करते हुए उन्होंने मीडिया विभाग की टीम का गठन कर लिया है और पारंगत प्रवक्ताओं की रत्न रूपी माला गूंथ ली है। आशीष अग्रवाल मीडिया विभाग में शुभंकर सिद्ध हुए हैं। विधानसभा 2023 के चुनाव में 163 सीट अर्जित होना और लगभग 49 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त होना उनकी प्रभावी रणनीति का प्रमाण है। उपचुनाव में अमरवाड़ा और बुधनी में विजय श्री प्राप्त हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर महाविजय अर्जित हुई तथा लगभग 60 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुआ, जो एक महती उपलब्धि है। भाजपा की इस प्रचंड, अद्वितीय सफलता में मीडिया विभाग ने भी समिधा अर्पित की है, जिसका श्रेय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को जाता है। राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस और मुकुट होता है। भाजपा के प्रवक्तागण पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों, योजनाओं और शासन की उपलब्धियों को विभिन्न चैनलों पर होने वाली परिचर्चाओं के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता के समक्ष रखते हैं।
आशीष अग्रवाल ने अपना सर्वस्व अर्पित करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग का कुशल नेतृत्व और संचालन किया है। उन्होंने मीडिया विभाग को समुन्नत किया और प्रवक्ता टीम की धार को तेज किया है। उनके प्रबंधन में प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट, फोटो और वीडियो तैयार कर समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु भेजे जा रहे हैं। प्रदेश भर में तीन वर्षों में लगभग ढाई हजार प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई हैं। उनके कुशल मीडिया प्रबंधन में केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक मीडिया के सम्मुख अपने विषय प्रस्तुत किए हैं।
मीडिया से पारिवारिक संबंध:आशीष अग्रवाल मीडिया संस्थानों से सतत संपर्क बनाए रखते हैं। पत्रकारिता जगत को परिवार मानते हुए वे मीडिया संस्थानों के स्वामियों, संपादकों, संवाददाताओं, कैमरामैन और यूट्यूबर्स के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहते हैं और यथोचित सहयोग करते हैं। भोपाल में एक पत्रकार साथी पर विपदा आने पर वे उनके समर्थन में चट्टान की तरह अटल खड़े रहे। वे बिना किसी भेदभाव के बड़े चैनलों, छोटे चैनलों, वेब पोर्टल्स और यूट्यूबर्स—सभी के लिए सहज उपलब्ध रहते हैं तथा समय पर प्रतिक्रिया और स्टेटमेंट देते हैं। उनकी संगठन कुशलता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें “एक देश, एक चुनाव” की प्रदेश स्तरीय टोली में भी सम्मिलित किया है। उन्होंने संगठन पर्व और सदस्यता अभियान के अंतर्गत देवास जिले में बूथ कमेटियों, मंडल अध्यक्षों तथा जिला अध्यक्ष के चुनाव का उत्तरदायित्व भी कुशलतापूर्वक संपन्न किया है।
भाजपा के दूरदर्शी, कुशल रणनीतिकार और नवाचारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में मीडिया के सारथी आशीष ऊषा अग्रवाल निरंतर नवाचार करते रहते हैं। वे कर्मयोगी, अखंड प्रचंड पुरुषार्थी और संगठन निर्माण में सातत्य बनाए रखने वाले व्यक्तित्व हैं। वे भाजपा संगठन के महारत्न हैं। उनका मीडिया प्रभारी के रूप में तीन वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्हें आत्मीय बधाइयाँ—वे नित नए कीर्तिमान रचते रहें।
लेखक/वरिष्ठ पत्रकार- सत्येंद्र कुमार जैन

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान