यूपी में प्रयागराज देश में 5वां सबसे गर्म शहर, अयोध्या में 2 की मौत
प्रयागराज । यूपी में गर्मी बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि यूपी में प्रयागराज देश का 5वां सबसे गर्म शहर रहा है। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में दिन के साथ ही रात भी गर्म होने लगी है। सीजन में पहली बार अयोध्या का तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के 31 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया। इनमें पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
इधर सोमवार को भीषण गर्मी से अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने आए 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 50 साल की महिला और 50 साल का ही पुरुष है। मौत का कारण अधिक गर्मी बताया गया है। अब अयोध्या पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें खाली पेट मंदिर में न आने की लोगों से अपील की गई है। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अयोध्या में 2 मई तक गर्मी ऐसी ही रहेगी। 3 मई से बादल छाने और हवा में नमी के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी होगी जो बेचैनी बढ़ाएगी। इस साल लू और भीड़ के कारण मुश्किल ज्यादा बढ़ी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
भोपाल 17फरवरी/आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल 17फरवरी/श्रमिकों के बच्चों का शैक्षणिक उत्थान हमारी प्राथमिकता मंत्री पटेल
भोपाल 17फरवरी/सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
भोपाल 17फरवरी/महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न