भोपाल 11फरवरी/ झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से योजनाओं का फीड बेक लिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही श्रीमती गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही श्री प्रकाश वसुनिया, श्रीमती रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही श्री दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।
पटेल/बीके इंजी नरेश बाथम

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव