प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले इसरो ने हासिल किया मील का एक और पत्थर
नई दिल्ली । इसरो का आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 पर पहुंच चुका है। आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट को यहां तक पहुंचने 115 दिन लगे हैं। उसने 15 किमी की दूरी तय कर इस सफलता को हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारत की इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों के समर्पण की तारीफ की है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य पर पहुंच गई है। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग