कल सुपुर्दे-खाक होंगे रईसी और सभी मृतक
ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि रईसी 23 मई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में सुपुर्दे-खाक होंगे। सरकारी मीडिया पर रईसी की जगह लेने के लिए 28 जून को नए राष्ट्रपति पद के चुनाव कराने की खबर भी दी गई है। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान समेत आठ अन्य की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को इमाम रजा के मकबरे पर उन्हें दफन किया जाएगा, जो शियाओं का मुख्य तीर्थस्थल है। मंगलवार को रईसी व साथियों के शव ताब्रीज शहर में रखे गए, जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ लगी है। देश के सर्वोच्च नेता ने पांच दिनों के शोक की घोषणा की है। रईसी समेत सभी मृतकों के शव ऐतिहासिक इमाम रजा मस्जिद में ले जाए जाएंगे जहां खामेनेई प्रार्थना करेंगे। सरकारी मीडिया के मुताबिक, रईसी के उत्तराधिकारी के चयन के लिए मतदान का फैसला न्यायपालिका, सरकार और संसद के प्रमुखों की बैठक के दौरान लिया गया। उम्मीदवारों का पंजीकरण 30 मई से 3 जून तक और चुनाव प्रचार 12 से 27 जून तक होगा। फिलहाल मोहम्मद मखबेर अंतरिम राष्ट्रपति हैं।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी