किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने 74वें गणतंत्र दिवस की सभी प्रदेशवासियों और किसान भाइयों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

26 January भारत के संविधान के लिए काफी खास है, क्योंकि 1949 में 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान तैयार हुआ था और पूरे भारत देश में लागू हुआ था।

यही कारण है, कि हर वर्ष भारत में 26 जनवरी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और देश का तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

मंत्री पटेल ने आह्वान किया कि आइये हम सब मिल कर इस गणतंत्र दिवस पर देश के लिये जीने का संकल्प लें, जिससे 21वीं सदी भारत की सदी बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम सब मिल कर देश को शक्तिशाली, समृद्धशाली, वैभवशाली बनायें और स्वामी विवेकानंद जी के सपने को साकार करें।                                                                                       MP1NEWS BHOPAL