पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  हरदीप सिंह डंग ने  देशवासीयों और प्रदेशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

26 January भारत के संविधान के लिए काफी खास है, क्योंकि 1949 में 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान तैयार हुआ था और पूरे भारत देश में लागू हुआ था।

यही कारण है, कि हर वर्ष भारत में 26 जनवरी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और देश का तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

मंत्री डंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव एवं आत्म-सम्मान की अनुभूति कराता है। भारत में लोकतंत्र और गणतंत्र की बुनियाद वैदिक काल में ही रख दी गई थी। लोकतंत्र का हमारा दर्शन इतना विशाल है कि हम स्वयं के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण को केन्द्र में रखते हैं।                                                                                 mp1news Bhopal