राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार ने देशवासीयों और प्रदेशवासियों को 74वें गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।मंत्री परमार ने कहा है कि 26 January भारत के संविधान के लिए काफी खास है, क्योंकि 1949 में 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान तैयार हुआ था और पूरे भारत देश में लागू हुआ था।यही कारण है, कि हर वर्ष भारत में 26 जनवरी के दिन धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और देश का तिरंगा झंडा फहराया जाता है। मंत्री परमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के हर क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "आत्म-निर्भर भारत" के संकल्प को पूरा करने की अपील की है। मंत्री परमार ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव एवं आत्म-सम्मान की अनुभूति कराता है। भारत में लोकतंत्र और गणतंत्र की बुनियाद वैदिक काल में ही रख दी गई थी। लोकतंत्र का हमारा दर्शन इतना विशाल है कि हम स्वयं के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण को केन्द्र में रखते हैं।mp1news Bhopal