सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, सीआरपीएफ जवान की मौत
मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर मंगलवार की सुबह डिवाइडर से टकराकर बुलेट सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। बाइक पर सवार जवान का साला घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों व पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी।
यह है मामला
चंदौली के दरियापुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान दीपक (45) पुत्र बाबूलाल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह दीपक अपने साला कपिंजल (24) पुत्र संजयराम निवासी माटी गांव के साथ बुलेट बाइक से छिंदवाड़ा जा रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर अनियंत्रित बुलेट डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में जीजा व साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सीआरपीएफ जवान दीपक को मृत घोषित कर दिया। पड़री पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
भोपाल 17फरवरी/आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल 17फरवरी/श्रमिकों के बच्चों का शैक्षणिक उत्थान हमारी प्राथमिकता मंत्री पटेल
भोपाल 17फरवरी/सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
भोपाल 17फरवरी/महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न