भोपाल 14जून/भाजपा विधायकों के बीच कमरा विवाद दो-दो विधायकों के बीच एक कमरा
पचमढ़ी में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों शुभारंभ हुआ है।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के सांसद-विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। लेकिन उसी अनुशासन के बीच विधायक और सांसदों की नाराजगी भी खुलकर आ रही है। दरअसल यहां पर भाजपा की तरफ से विधायकों-सांसदों और मंत्रियों को होटल में कमरों को लेकर अव्यवस्था फैली हुई है। जिसके कारण कई विधायक और सांसद नाराज हो गए हैं लेकिन मरते क्या न करते जैसी स्थिति उनके सामने है। दरअसल इतनी बड़ी संख्या में पचमढ़ी पहुंचे भाजपा के सांसद-विधायकों के लिए ठीक से कमरे भी नहीं मिल पाए हैं जिसके कारण उनकी नाराजगी पूरे शबाब पर है लेकिन वो अपनी व्यथा किसी को सुना भी नहीं सकते क्योंकि वो अनुशासन का पाठ पढ़ने गए हैं। दरअसल पचमढ़ी एमपी का एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस है, जहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। होटलों की संख्या गिनी चुनी है। ऐसी स्थिति में वहां होटल संचालकों को टूरिस्टों को कमरा देना है और माननीयों को भी कमरा देना है। पचमढ़ी में दूर से आने वाले टूरिस्ट पहले ही अपने लिए कमरे बुक करा लेते हैं ऐसी स्थिति में भाजपा के सांसद-विधायकों के लिए पर्याप्त संख्या में कमरों की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस समस्या को दूर करने के लिए बीच का रास्ता निकाला गया जिसके तहत मंत्रियों को सिंगल रुम तो वहीं दो विधायकों को एक कमरे में रखा गया है। यही स्थिति सांसदों की भी है। ऐसे में कई विधायक दवी जुवां ये कह रहे हैं कि पार्टी मंत्री और विधायकों को अलग अलग चश्मे से देख रही है तभी तो मंत्रियों को वीवीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और उनके साथ आम नागरिकों की तरह व्यवहार किया जा रहा है।कुछ विधायकों का यह भी कहना है कि पार्टी की ट्रेनिंग कैंप में आए हैं तीन दिन गुजारना है कैसे भी करके गुजार लेंगे लेकिन जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है वह ठीक नहीं है।

सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
रेलवे अस्पतालों में अब डिजिटल ट्रीटमेंट, UMID कार्ड से मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री