भोपाल : 29 मार्च, ब्रह्माकुमारीज और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा एक एमओयू साइन किया गया है, ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा देशभर में चलाया जा रहा है नशामुक्त भारत अभियान,नशा मुक्त भारत बनाने का  सुख शांति भवन में लिया गया संकल्प,योग एक ऐसी विधा जिससे नशा मुक्ति सहज संभव, नशामुक्त भारत अभियान के तहत सुख शांति भवन में हुआ भव्य आयोजन,साथ ही लोगों में जागृति व कैसे लोग जागरूक हो अर्थात व्यसन मुक्ति जागरण के लिए भव्य रैली भी आयोजित की गई।                                                                          ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा देशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नीलबड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज के सुख शांति भवन में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज युवा पीढ़ी व्यसनों से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है। उन्हें बचाने के लिए और व्यसन मुक्त करने के लिए योग एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। ‌ अपने अनुभवों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आपने बताया की योग ही एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से व्यसनी व्यक्ति का मनोबल बढ़ा कर उसके मन और उसके तन को ठीक किया जा सकता है। वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बीके राम कुमार जी ने कहा कि राजयोग एवं ईश्वरीय ज्ञान में ऐसी शक्ति है जिसके माध्यम से व्यक्ति का सोचने का ढंग, उसकी मनोवृति और उसके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आ जाता है जिससे उसे व्यसन से छूटने में मदद मिलती है। स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय डॉ दिलीप नलगे ने किया। बीके हेमा दीदी ने उपस्थित सभी से व्यसन मुक्ति की प्रतिज्ञा करवाई। कार्यक्रम का सूत्र संचालन डॉक्टर संजीव जयंत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन योग एसोसिएशन मध्य प्रदेश चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज की। ब्रह्माकुमारीज़, सुख शांति भवन की निर्देशिका नीता दीदी ने सभी को आशीर्वचन देकर प्रसाद वितरण किया। तत्पश्चात उपस्थित भाई बहनों के द्वारा व्यसनमुक्ती जागरण के लिए एक रैली निकाली गई जिसे सभी अतिथियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रैली में नशा छोडऩे के लिए आम जनों को विशिष्ट व्यसन मुक्ति वाहन द्वारा जागरूक किया गया।
ब्रह्माकुमारीज और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत ब्रह्माकुमारीज नशामुक्त भारत अभियान को गति देने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से रुबरु कराने के लिए देशभर में जागरूकता रैली और कार्यक्रम आयोजित करेगा। नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं की व्यक्तिगत स्तर पर काउंसलिंग कर उन्हें सात्विक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेडिकल प्रभाग द्वारा स्थापना के समय से ही पिछले 35 वर्षों से नशामुक्ति को लेकर गांव से लेकर शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका लाभ लेकर अब तक लाखों लोगों को जीवन में नई दिशा मिली है।

हर आठ सेकंड में एक व्यक्ति की मौत-
नीता दीदी ने बताया कि भारत में ही आज केवल एक तंबाकू के नशे के कारण हर 8 सेकंड में एक व्यक्ति, 1 दिन में 3750 और 1 वर्ष में 13.5 लाख  लोगों की  मौत हो जाती है। देश में प्रतिवर्ष 1.3 लाख लोगों को लिवर का कैंसर शराब के सेवन के कारण होता है। नशीले पदार्थों से आज हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। प्रतिदिन 5000 नए बच्चे नशा लेने वालों की भीड़ में शामिल हो जाते हैं। नशा हमारे स्वास्थ्य एवं संस्कृति का नाश करके हमें निर्धनता के गर्त में धकेल रहा है। भारत में 372 जिले सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में- बीके डॉक्टर देवयानी ने बताया कि भारत में 372 जिलों सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में हैं। भारत में हर आठ सेकंड में नशे के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। एक दिन में 3750 और प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मृत्यु केवल तंबाकू के सेवन से होती है। सभी तरह के नशे को आंकड़े पर नजर डालें तो एक साल में भारतवर्ष में 37 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसका प्रभाव हमारी नई पीढ़ी पर भी पड़ रहा है।                                                                                                                                                                      Mp1news के रिपोर्टर द्वारा जब नीलबड़ की जनता से रैली के दौरान व्यसन मुक्त भारत हो के बारे में नीलबड़ और वहां से गुजर रहे लोगों से पूछा तो उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा उठाए गए इस जन-जागरण कदम को उठाने व भारत की युवा पीढ़ी को जगाने का इससे अच्छा माध्यम हो नहीं सकता कहते हुए रैली को बहुत सराहा व वह सुख शांति भवन की प्रशासिका नीता बहन जी को धन्यवाद दिया।                                                                                                                                                                                                        डॉ दिलीप नलगे/बीके इंजी.नरेश बाथम 

न्यूज़ सोर्स : mp1news