कांग्रेस को झटका, उप नेता प्रतिपक्ष पद से कटारे का इस्तीफा
भिंड। भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के चलते वे यह दायित्व छोड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र
कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित पत्र में कहा कि संगठन जिस किसी को भी यह जिम्मेदारी सौंपेगा, उन्हें उसका पूरा समर्थन रहेगा. उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी ने उन्हें इस पद के योग्य समझा, इसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं।

वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार