शाह ने किया एनसीबी के जोनल कार्यालय का उद्घाटन
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद, उपमुख्यमंत्री विजय भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एनसीबी रायपुर का आंचलिक इकाई केंद्र केंद्रीय सचिवालय भवन, तृतीय तल, डी-विंग, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर में है।
शाह ने नवा रायपुर के एक होटल से एनसीबी के कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर एक समीक्षा बैठक हुई। शाह शुक्रवार से रायपुर के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की स्थिति और नक्सलवाद पर अंतरराज्यीय समन्वय पर बैठक की अध्यक्षता की थी।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया