रथ मे सवार होकर निकली भव्य बारात

26 जनवरी को होगा भव्य अलौकिक समर्पण समारोह

ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी का तीन दिवसीय भोपाल प्रवास

भोपाल 25 जनवरी, 2023

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस आज गाजे बाजे के साथ विशाल शिव बारात ब्रह्माकुमारीज़ के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन, ई-5 अरेरा कालोनी, भोपाल से निकाली गई। यात्रा कोलार तिराहा, चुना भट्टी, कंकाली मंदिर, बंसल अस्पताल होते हुए राजयोग भवन पहुंची।                बारात हेतु बग्गियों को विशेष रूप से सजाया गया। हर एक बग्गी में समर्पित होने वाले 2 कन्याएं सवार थी। साथ में यात्रा में सैकड़ों ब्रह्माकुमार- ब्रह्माकुमारी भाई - बहनें नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे।

अवधेश दीदी ने आशीर्वाद देकर रवाना की बारात : - ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की निदेशिका राजयोगिनी बी.के. अवधेश दीदी ने राजयोग भवन अरेरा कालोनी से बारात को आशीर्वाद देकर रवाना किया।

ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की पदाधिकारियों ने भी दिए आशीर्वाद – ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की वरिष्ठ पदाधिकारी दीदियां राजयोगिनी शैलजा दीदी, राजयोगिनी नीता दीदी, राजयोगिनी निर्मला दीदी, राजयोगिनी पंचशीला दीदी, राजयोगिनी रेखा दीदी, राजयोगिनी सरोज दीदी भी भोपाल पहुंची है। इन्होंने भी कन्याओं को आशीर्वाद देकर रवाना किया।

200 से अधिक वरिष्ठ राजयोगिनी दीदियाँ भी हुईं शामिल – बारात में ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन की 200 से अधिक वरिष्ठ दीदियाँ भी शामिल हुईं। कन्याओं के माता पिता भी हुए बारात में शामिल विशाल शिव बारात में दिव्य  कन्याओं के माता पिता भी बहुत उमंग-उत्साह के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर कन्याओं के रिश्तेदार भी साथ चल रहे थे।

माउंट आबू से प्रशिक्षण उच्च शिक्षित हैं कन्याएं - ये दिव्य कन्याएं बचपन से ही ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक शिक्षाओं से प्रभावित हैं एवं ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ दीदियों के सानिध्य में रहकर ईश्वरीय ज्ञान की बारीकियों को सीखा है। संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से इन कन्याओं ने विशेष आध्यात्मिक एवं जीवन मूल्य प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

ये कन्याएं हो रहीं  समर्पित  : 

कन्याओं का नाम 
1.    अभिलाषा बहन    -भोपाल 
2.    आकृति बहन-    भोपाल 
3.    ज्योति बहन    -भोपाल 
4.    भावना बहन    -भोपाल 
5.    सरिता बहन    -भोपाल 
6.    मंजू बहन    -भोपाल 
7.    अर्चना बहन    -ग्वालियर 
8.    ख़ुशबू बहन    -बैरागढ़ 
9.    निकेता बहन    -पोरसा  
10.    रमा बहन    -भोपाल 
11.    नीलम बहन-    सागर 
12.    नेहा बहन    -सागर 
13.    सुधा बहन    -चँदेरी 
14.    नंदिनी बहन    -भोपाल 
15.    वंदना बहन    -बैरागढ़ भोपाल 
16.    नेहा बहन    -सागर 
17.    पिंकी बहन    -बरेली 
18.    प्रियंका बहन-    ललितपुर 
19.    संगीता बहन    -भोपाल 
20.    शालू बहन-    भोपाल 
21.    मोनिका बहन    -भोपाल 
22.    अंजना बहन    -सतना 
23     वंदना बहन    - भोपाल

बी.के. डॉ. रीना बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल द्वारा दिनांक 26 जनवरी को मैरी गोल्ड मैरिज गार्डन, वी.आई.पी रोड भोपाल मे सायं 4 से 8 बजे तक आयोजित ‘दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह’ में ये कन्याएं परमपिता परमात्मा को साक्षी मानकर अपना सम्पूर्ण जीवन भारत एवं विश्व की सेवा में अर्पित करने का दृढ़ संकल्प लेंगी |          ईश्वरीय सेवार्थ/ बी.के. डॉ. रीना