पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ी कंपकपाने वाली ठण्ड़
अलीगढ़। शीतलहर और ठंड से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। गलन भरी सर्दी और कम धूप निकलने से लोग डिप्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। पुराने मरीजों की दवा की खुराक में इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा महिलाएं इससे प्रभावित हैं। उनमें तनाव की स्थिति बढ़ रही है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कामकाज पर भी इसका असर दिख रहा है। लोग शाम से ही अलाव तापते दिख रहे हैं। एएमयू के भूगोल विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। इन दिनों हिमालय, हिमाचल और उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानों तक दिख रहा है। शीतलहर से लोग कंपकंपा रहे हैं। आज पूरे दिन ठंडी हवाओं से लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 4 डिग्री दर्ज हुआ। बीते पांच दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके