अमेरिका के टेक्सास के दो शहरों में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। टेक्सास के ऑस्टिन और सैन एंटोनियो में मंगलवार को गोलीबारी की घटनाएं सामने आई।

गोलीबारी में छह लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। जबकि दो पुलिस अधिकारी समेत तीन घायल हो गए। मंगलवार को ऑस्टिन में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति और महिला की हत्या हुई है।

दो जगहों पर हुई थी गोलीबारी

ऑस्टिन पुलिस विभाग ने बेक्सार काउंटी के अधिकारियों को बताया है कि ऑस्टिन गोलीबारी के संदिग्ध का पोर्ट रॉयल स्ट्रीट स्थित आवास से संबंध था। अधिकारियों का मानना है कि 34 वर्षीय शेन जेम्स पर ऑस्टिन में हुई गोलीबारी और सैन एंटोनियो के दोहरे हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि शेन जेम्स, सैन एंटोनियो में हत्याकांड में कैसे शामिल हुआ है।

संदिग्ध शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल टेक्सास पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और दो पुलिस अधिकारियों सहित तीन अन्य घायल हो गए थे।